मुरैना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले उसी इलाके के बदमाश हैं। वह अपने साथियों के साथ आया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश श्याम गोगाई और उसके साथी फरार हैं। हत्या की वजह सरपंची के चुनाव का विवाद बताया जा रहा है। वारदात सिलायथा गांव में शुक्रवार शाम करीब 6 की है। युवक का नाम ध्रुव यादव है। वह खेती-किसानी करता था। घटना ने नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे 20 किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। लोग एसपी समीर सौरभ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उनकी जगह जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव पहुंचे। उन्होंने सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम खत्म किया। बता दें कि, लोग सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला को हटाने, शस्त्र लाइसेंस देने, आरोपियों को पकड़ने और उनके घर तोड़ने की मांग कर रहे थे। देखिए प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पांच आरोपियों के खिलाफ 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी राकेश शर्मा, राजकिशोर और रामसेवक के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। आरोपी रामकिशोर शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, रामकिशोर शर्मा पर केस दर्ज किया गया है। सरपंची के चुनाव को लेकर विवाद
मुरैना SDOP दीपाली चंदौरिया ने बताया कि ध्रुव यादव को मारने के पीछे मुख्य विवाद सरपंच चुनाव है। इसमें मुख्य आरोपी श्याम गोसाई और राकेश है। श्याम गोसाई का इलाके में दबदबा है। उस पर कई आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। दोनों आरोपियों ने ही गोली चलाई थी। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ध्रुव पिता नारायण यादव सिलायथा गांव के नए पंचायत भवन के पास खड़ा था। वहीं पर उसका दोनों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पीठ में गोली मारी दी।


