बदमाश कैंपर को पत्थरों के ऊपर से दौड़ाते हुए भागे:पुलिस कर रही थी पीछा, बोली- फायरिंग नहीं हुई है, 3 डिटेन

बदमाशों की गाड़ी का पीछा कर पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने रोक दिया। बदमाश पत्थरों के ऊपर से गाड़ी दौड़ाते हुए फरार हो गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग होने से इनकार किया है। मामला जिले के शिव थाना इलाके मौखाब गांव का शुक्रवार की रात का है। मामले में 3 युवकों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार- मौखाब गांव में सोलर कंपनियों की साइट पर लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। इसके बाद पुलिस की टीमें रात को लगातार गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप गाड़ी का पीछा किया। पुलिस ने मौखाब गांव में कंपनी के कार्मिकों को फोन करके डंपर को बीच रास्ते में खड़ा करवाया। पीछे की साइड में पत्थर रखवाए गए। संदिग्ध बदमाश पिकअप को पत्थरों के ऊपर से निकालते हुए भाग गए। पीछे आ रही पुलिस की गाड़ी पत्थरों की वजह से रोकनी पड़ी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का दावा, पुलिस ने नकारा
सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे कि पुलिस की गाड़ी पर एक युवक ने फायर किया। इसका वीडियो भी सोशल साइट्स पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि फायरिंग की बात पूर्णतया असत्य है। आरोपीगणों की ओर से विंडमिल में चोरी करने का प्रयास किया गया था, जिसे पुलिस ने असफल कर दिया। 3 संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 2.29 सेकेंड का है वीडियो
सामने आया वीडियो 2.29 सेकंड का है। मौखाब गांव में पुलिस अलग-अलग गाड़ियां लगाकर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसमें कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर खड़े है। तभी एक बोलेरो कैंपर गाड़ी आती है। सड़क पर ट्रक खड़ा कर उसके पीछे पत्थर लगाए जाते है, लेकिन बदमाश गाड़ी को पत्थरों के ऊपर से भगाकर ले जाते है। इसके बाद पीछे पुलिस की गाड़ी भी पहुंचती है। लेकिन वहां खड़े ग्रामीणों को लगता है कि यह बदमाशों की गाड़ी है। इस दौरान गाड़ी में से एक पुलिस कर्मचारी उतरता है और पत्थर हटाने के लिए कहकर खुद पत्थर हटाने लगता है। फिर सिविल गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बदमाशों का पीछा करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *