कंटेनर भोपाल आने, कचरे की पैकिंग और पीथमपुर रवानगी तक कार्यवाही 4 दिन चली। रविवार को गोदाम से रखे कचरे की पैकिंग शुरू हुई थी। बुधवार दोपहर तक कचरे की पैकिंग और सीलबंद कर कंटेनर्स में लोड करने का काम पूरा हुआ। इसे वैक्यूम क्लीनर से पूरी तरह साफ किया गया।


