बनासकांठा में पुलिस-फॉरेस्ट टीम पर हमला, 47 लोग घायल:दावा- पौधे रोपने गए थे, 500 की भीड़ ने पत्थर, गुलेल और तीर चलाए; गाड़ियां जलाईं

अंबाजी तीर्थ शहर से 14 किमी दूर दांता तालुका के पाडलिया गांव में शनिवार दोपहर 500 लोगों ने वन विभाग और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पत्थरबाजी की। गुलेल चलाए और तीरों से भी पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया। भीड़ ने पुलिस और वन विभाग के सरकारी वाहनों में भी आग लगा दी। इस घटना में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के 47 अधिकारी घायल हुए हैं। घायलों में से 36 अधिकारियों को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 11 को पालनपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि यह सामने नहीं आया है कि हमले की वजह क्या थी। इधर, बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने कहा है कि घटना दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पुलिस, वन और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 इलाके में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी। हादसे में घायल टीम की तस्वीरें… हमले की वजह भूमि विवाद दावा किया जा रहा है कि पाडालिया गांव में वन विभाग के सर्वे नंबर 9 क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जब टीम पौधे लगाने पहुंची तो पहले से तैयार लोगों नें हमला कर दिया। हालांकि हमले का कारण क्या था, यह अभी तक सामने नहीं आया है। हमले के दौरान वन विभाग के वाहनों में आग लगा दी गई और सरकारी वाहनों के टायर काट दिए गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने 50 से अधिक गोलियां चलाईं और लगभग 20 आंसू गैस के गोले दागे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *