बन्डामुन्डा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम का असर:बिलासपुर-टाटानगर समेत 4 ट्रेनें रद्द; 8 ट्रेनें 2 से 4 घंटे लेट चलेंगी

बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 15 से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बन्डामुन्डा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी रद्द की गई हैं। ट्रेन परिचालन में देरी की बात करें तो पुणे-शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे, नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 3 घंटे की देरी से चलेगी। देरी से चलेगी ये ट्रेनें एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस ढाई घंटे और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से चलेगी। हटिया-दुर्ग स्पेशल 2 घंटे और हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद जताया है और उनसे सहयोग की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *