बपावर कलां में आगामी न्हाण लोकोत्सव को लेकर बादशाह मानसिंह जी गोचर के निवास पर विचार-विमर्श संगोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक न्हाण पटेल मनीष गौड़ और चंदू पांचाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 मार्च को परंपरानुसार लाल्या-तारिया की पूजा की जाएगी। इस अवसर पर न्हाण समिति के सभी सदस्यों, खलाड़ों, युवा साथियों, पदाधिकारियों और समस्त ग्रामवासियों से शाम 8 बजे बड़े मंदिर पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया गया है। संगोष्ठी में मनीष गौड़, चंदू पांचाल, मानसिंह गोचर, प्रदीप मोदी, छीतरलाल नागर, दीनदयाल गौड़, रूपनारायण सेन, बबलू सोनी, पप्पू पांचाल, महावीर गौड़, गिरिराज मेरोठा, महावीर सुमन, घनश्याम मिस्त्री, मोहन सोनी, ओमप्रकाश कुशवाह, कनिष्क गौड़ सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक में न्हाण लोकोत्सव की आगामी रूपरेखा एवं अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पूजन के पश्चात आगे की विस्तृत जानकारी सभी को प्रदान की जाएगी।


