बफर जोन में फिर दिखे बाघिन ST-19 के दो शावक:पहाड़ की तलहटी में अठखेलियां करते नजर आए, शुक्रवार शाम को पांच टाइगर एक साथ दिखाई दिए थे

अलवर शहर से सटे सरिस्का के बफर जोन के जंगल में दूसरे दिन बाघिन ST-19 के दो शावक पहाड़ की तलहटी में अठखेलियां करते दिखे। जबकि पहले दिन शुक्रवार शाम की साइटिंग में बाघिन के चारों शावक साथ थे। एक साथ 5 टाइगर दिखे थे। बता दें कि यहां बफर जोन ही नहीं सरिस्का के कोर जंगल में भी एक साथ पांच-पांच टाइगर की साइटिंग कभी-कभार ही होती है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा ने बताया कि सरिस्का बफर जोन के बारा लिबारी ट्रैक पर निमली जोहड़ी वाटर पॉइंट से तकरीबन 1 किलोमीटर आगे टाइग्रेस एसटी-19 और उसके चारों शावकों की साइटिंग हुई। उन्होंने बताया कि शावक एक जगह दिखे। बाकी थोड़ी दूरी पर नजर आए। इससे पहले दिन टाइग्रेस व शावक एक ही जगह वाटर पाइंट पर नजर आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *