बब्बू मान बोले-इलेक्शन मेरे वश की बात नहीं:सिंगर KS मक्खन के बयान पर दिया जवाब, कहा-सभी सिंगर लड़ें; बंदी सिंहों का मुद्दा हल करें

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही सूबे में इलेक्शन का माहौल बनने लगा है। चुनाव और टिकट पर चर्चा भी शुरू हो गई है। बीते दिनों जालंधर के शंकर गांव में पंजाबी सिंगर KS मक्खन ने अकाली दल जॉइन किया। इसके बाद उनका बयान आया कि बब्बू मान भी चुनाव लड़ सकते हैं।
चुनाव लड़ने के KS मक्खन के बयान पर बब्बू मान ने कहा कि चुनाव लड़ना मेरे बस का रोग नहीं। पता नहीं KS मक्खन ने कैसे कह दिया होगा, उसे भी पता ही है। मैं तो KS मक्खन से कहना चाहता हूं कि भाई तू चुनाव लड़ ले और बाकी कलाकारों को भी अलग-अलग पार्टी से लड़ाना चाहिए ताकि कोई न कोई तो जीत पाए। अगर एक भी जीत गया तो मेरा MSP, बंदी सिंहों और मजदूरों का मुद्दा हल करवा देना। एक पॉडकास्ट में KS मक्खन से पूछा गया कि अगर आपने चुनाव लड़ता तो क्या बब्बू मान प्रचार के लिए आ सकते हैं। इस पर KS मक्खन ने कहा कि मुझे लगता है वह खुद ही चुनाव न लड़ ले। जब पूछा गया कि क्या बब्बू मान लड़ सकते हैं, तो इसके जवाब में KS मक्खन ने कहा कि क्यों नहीं। वो क्यों नहीं लड़ सकते। जब उनसे पूछा गया कि आप उनके लिए सिफारिश करेंगे तो KS मक्खन ने कहा कि मुझे जरूरत नहीं है, आपने देख लिया होगा कि मजीठिया के साथ कैसे जफ्फी डाली जा रही है। KS मक्खन ने कहा कि मुझे तो लगता है बब्बू मान चुनाव न लड़ लें। 3 पाइंट में जानें KS मक्खन ने क्या कहा अब जानें बब्बू मान ने क्या कहा-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *