बयाना गर्ल्स हॉस्टल की 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी:4 दिन से अस्पताल में भर्ती हो रहीं लड़कियां, पानी में संक्रमण की आशंका

भरतपुर जिले के एक गर्ल्स हॉस्टल में पिछले चार दिनों में 13 छात्राएं बीमार पड़ गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बयाना के अलापुरी स्थित देवनारायण राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी आवासीय स्कूल की है। छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ, बैचेनी, घबराहट और पेट दर्द जैसे लक्षण सामने आए हैं। छात्रावास के वार्डन हेमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया-7 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक हॉस्टल की 13 छात्राओं को बीमार होने पर बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 छात्राओं को अस्पताल में कराया भर्ती
उप जिला अस्पताल के डॉक्टर निर्भय सिंह गुर्जर ने बताया-लक्ष्मी (16), रामा (14), मंजू (15), मनीषा (13) और इशू (15) को भर्ती किया गया है। सभी में पेट दर्द, घबराहट, बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ जैसे समान लक्षण पाए गए। प्रारंभिक जांच में पीने के पानी में संक्रमण को इसका संभावित कारण बताया जा रहा है। लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इससे पहले शिवानी, जान्हवी, कविता, पूजा, कोमल, लक्ष्मी, प्रियंका और मोनिका भी बीमार पड़ चुकी हैं। एसडीएम तीन सदस्यों की जांच कमेटी का किया गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम दीपक मित्तल ने घटना की जानकारी मिलते ही तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। डॉक्टर बोले-छात्राओं की स्थिति पर रख रहे नजर
ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया-सभी छात्राओं की वाइटल स्थिति सामान्य है। प्रथम दृष्टया कुछ मामलों में साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर की भी संभावना लग रही है। हालांकि, एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की टीम लगातार छात्राओं के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्कूल और हॉस्टल में पीने के पानी की जांच और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। … यह भी पढ़े दौसा में 25 पुलिसकर्मी खीर खाने से हुए बीमार:उल्टी-दस्त व पेट दर्द होने पर पहुंचे अस्पताल, 1 की हालत गंभीर दौसा में खीर खाने के बाद 25 पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला महुवा पुलिस थाने में बुधवार रात का है। जहां शरद पूर्णिमा पर शाम को बनाई गई खीर पुलिसकर्मियों ने 24 घंटे बाद दूसरे दिन शाम के खाने के साथ सेवन किया। जिसके बाद थाने के 24 से अधिक पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें झालावाड़ जिले के 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *