बयाना में होली से पहले सीएलजी की बैठक:हुड़दंगियों पर होगी सख्ती, प्रमुख चौराहों पर रहेगी पुलिस की तैनाती

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार शाम बयाना थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील बैठक में एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत, सीओ देवेंद्र जाखड़ और एसएचओ रामगिलास गुर्जर मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से होली का पर्व सामाजिक सद्भाव, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में वाहन चलाने और तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी कड़ी रोक रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि होली के दिन शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। थाना प्रभारी स्वयं मोबाइल गश्त पर रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। सीएलजी सदस्यों ने बैठक में कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें धर्मशालाओं और देर रात तक खुले रहने वाले होटल-ढाबों की नियमित जांच, ओवरटाइम शराब बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण और रीको रोड पर यातायात बाधित करने वाले ट्रकों एवं बसों को हटवाना शामिल था। ये रहे मौजूद सदस्यों ने होली के बाद शुरू होने वाले फसली सीजन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में सीएलजी सदस्य जगन्नाथ मावई, सत्यप्रकाश शर्मा, दानसिंह जाटव, प्रदीप आर्य, सौरभ गर्ग, सुरेश जाटव, राकेश तंवर, भोला सालाबाद, जानकी प्रसाद सामरी, हेमराज सूपा, सुरेश समोगर और आनंद उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *