बरनाला की केमिकल फैक्ट्री में गैस लीकेज:हरियाणा के कर्मचारी की मौत, 4 अन्य गंभीर बीमार, दो लुधियाना रेफर

पंजाब के बरनाला जिले के गांव फतेहगढ़ छन्ना स्थित आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में गैस रिसाव की घटना में फैक्ट्री के हरियाणा निवासी एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि मिल मालिक ने घटना को दबाने का हरसंभव प्रयास किया है। इस कारण मृतक के शव को 10 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया था। मृतक का शव शहर के एक निजी अस्पताल में रखा हुआ है। बरनाला के डीएसपी सतवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे फतेहगढ़ छन्ना स्थित आईओएल यूनिट में गैस लीक हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अनमोल चंपा निवासी हरियाणा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विकास शर्मा निवासी हिसार को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा युगम खन्ना और लवप्रीत सिंह को सीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद धनौला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। इस अवसर पर कारखाना निदेशक एवं कारखाना अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *