बरनाला के किसान 5 मार्च से चंडीगढ़ में देंगे धरना:मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे, ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जाएंगे

भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने बरनाला में राज्य स्तरीय बैठक में बड़ा ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर संगठन 5 मार्च से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएगा। बीकेयू उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि यह प्रदर्शन नई कृषि बाजार नीति के मसौदे और अन्य किसान मांगों को लेकर किया जाएगा। पंजाब के सभी एसकेएम से जुड़े किसान संगठन मुख्यमंत्री आवास के सामने 7 दिन तक धरना देंगे। 4 मार्च को पंजाब भर से किसानों के काफिले चंडीगढ़ की ओर रवाना होंगे। किसान ट्रॉलियों, ट्रकों और बसों से यात्रा करेंगे। नेताओं का कहना है कि उनका कार्यक्रम सचिवालय तक जाने का है। यदि उन्हें रोका गया तो अगला कार्यक्रम मौके पर तय किया जाएगा। किसान नेताओं ने बताया कि इस स्थाई मोर्चे की तैयारियां गांवों में शुरू हो गई हैं। बड़े स्तर पर बैठक कर किसानों को लामबंद किया जाएगा। बैठक में मोर्चे के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *