आम आदमी पार्टी (AAP) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग के खिलाफ बरनाला के कचहरी चौक में बैंड-बाजे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के बारे में कथित तौर पर गलत भाषा का इस्तेमाल कर पूरे दलित समुदाय का अपमान करने के विरोध में किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बरनाला जिले के आप पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और विधायक लाभ सिंह उगोके मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि देश को आजाद हुए 77 साल हो गए हैं, लेकिन कुछ लोगों की सोच अभी भी दलित समाज को गुलाम बनाए रखने की है। उन्होंने चेतावनी दी कि दलित समाज बहुसंख्यक है और 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, क्योंकि दलित समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। पहले ये दो फोटो देखिए… दलित समाज के लिए इस्तेमाल शब्दावली गलत : उगोके उगोके ने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दलित समाज के लिए इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक शब्दावली को लेकर दलित समुदाय में लगातार गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने बाजवा और वडिंग द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को ‘बेहद निंदनीय’ बताया और दलित समाज से माफी मांगने की मांग की।


