बरनाला में कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर:युवक की मौत, ड्राइवर फरार, CCTV के जरिए आरोपी की तलाश

बरनाला जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धनौला पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने संधू कलां निवासी जगजीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई निप्रीत सिंह के साथ घरेलू काम से गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों भाई अपने-अपने मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वे बालूके पुल के पास पहुंचे, तो संधू कलां की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए निप्रीत सिंह के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि निप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जगजीत सिंह ने घायल भाई को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने निप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने जगजीत सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन नंबर और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *