बरनाला में किसानों ने पुलिस को घेरा:सुबह घरों पर छापेमारी करने पहुंची थी, गाड़ी के सामने धरने पर बैठे सैकड़ों लोग

पंजाब के बरनाला में किसान और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। छन्ना गांव में किसान नेताओं को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस को सैकड़ों किसानों ने घेर लिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक पंजाब में गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस वाहन के सामने धरने पर बैठे किसान भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेताओं के अनुसार, पुलिस सुबह-सुबह उनके घरों पर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस वाहन के सामने धरने पर बैठ गए। सीएम की बैठक में नहीं मानी गई मांगें किसान नेता बलौर सिंह छन्ना, कृष्ण सिंह और बलजिंदर सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा 5 मार्च को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक में किसानों की मांगें नहीं मानी गईं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी किसान नेताओं का आरोप है कि पंजाब सरकार ने राज्यभर में किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की है। उन्होंने इसे सरकार की किसान विरोधी नीति बताया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक पंजाब में गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *