बरनाला में किसान नेताओं के घरों पर रेड:हिरासत में लिए गए, 5 को करने वाले थे चंडीगढ़ कूच

बरनाला में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की योजना के बीच पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बरनाला में कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। भारती किसान यूनियन कादियां के जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह छीनीवाल और सिकंदर सिंह मान को हिरासत में लिया गया है। बीकेयू उगराहां के राज्य नेता मास्टर हरदीप सिंह टलेवाल और जज सिंह गहल भी हिरासत में हैं। क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला नेता मंजीत राज और बीकेयू डकौंडा ब्लॉक शैहना के अध्यक्ष जगसीर सिंह सीरा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक के एक दिन बाद की गई है। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला था। संयुक्त किसान मोर्चा की योजना 5 मार्च को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की थी। इसी के मद्देनजर आज सुबह से ही पुलिस ने किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी शुरू कर दी। वहीं जिले के गांव छन्ना में भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेताओं को हिरासत में लेने आई पुलिस को बड़ी संख्या में किसानों ने घेर लिया। किसान पुलिस की गाड़ी आगे धरना लगाकर बैठ गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *