पंजाब के बरनाला जिले के तपा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तपा पुलिस स्टेशन के एसएचओ शरीफ खान ने बताया कि मोड़ निवासी बग्गा सिंह बीती देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर तपा के पास मेन रोड से ढिलवां की ओर जा रहा था। इसी दौरान तपा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही अज्ञात गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज टक्कर इतनी भीषण थी कि बग्गा सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बग्गा सिंह को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बग्गा सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


