बरनाला में चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:अलग-अलग शहरों से चुराई 10 बाइक बरामद, नेटवर्क की तलाश जारी

पंजाब के बरनाला जिले के टल्लेवाल थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। नाकाबंदी के दौरान रोकी बाइक जानकारी के अनुसार एसएचओ इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम और डीएसपी महल कलां शुबेग सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बस स्टैंड बेहला खुर्द पर नाकाबंदी के दौरान सीटी 100 मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को रोका। पूछताछ में पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है। दोनों से पूछताछ जारी पुलिस ने महल कलां के रहने वाले बारू सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसके साथी महल खुर्द के भवनजीत सिंह को भी पकड़ लिया। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पंजाब के विभिन्न जिलों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *