बरनाला में डीसी कार्यालय पर किसानों का धरना:शंभू-खनौरी बॉर्डर की कार्रवाई का विरोध, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बरनाला जिले में किसान संगठनों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जबर विरोधी दिवस मनाया। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसानों ने डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं का आरोप है कि पंजाब सरकार राज्य को पुलिस राज्य में बदल रही है। नुकसान भरपाई की मांग किसान नेता जगसीर सिंह, इंदरपाल सिंह और दर्शन सिंह ने कहा कि 19 मार्च को खनौरी-शंभू बॉर्डर पर धरना जबरन हटाया गया। किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया और उनका सामान नष्ट कर दिया गया। उन्होंने गिरफ्तार किसानों की तत्काल रिहाई की मांग की है। नेताओं ने बॉर्डर पर हुए नुकसान की भरपाई और आंदोलन से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर सभी एकजुट उनका कहना है कि सरकार मांगें पूरी करने की बजाय किसानों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी बीजेपी की राह पर चल रही है। किसान नेताओं ने कहा कि भले ही किसान अलग-अलग मंचों से जुड़े हैं, लेकिन किसानों पर हो रहे अत्याचार और अपनी मांगों को लेकर सभी एकजुट हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की धक्केशाही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *