बरनाला में दिव्यांग की संदिग्ध हालात में मौत:घायल अवस्था में टेंपो चालक व्हीलचेयर पर छोड़ गया, लोगों ने चारपाई पर लिटाया, परिजनों का कार्रवाई से इनकार

बरनाला जिले के धनौला बस स्टैंड के पास नहलां वाले कुएं के नजदीक एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। व्यक्ति घायल अवस्था में बस स्टैंड लावारिश छोड़ दिया गया था। उसकी पहंची धनौली निवासी अमरीक सिंह उर्फ मीका के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। किसी के न आने पर लोगों ने चारपाई की व्यवस्था कर लिटाया प्रत्यक्षदर्शियों बलदेव सिंह और गुरशरण सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक टेंपू चालक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर पर बैठाकर वहां छोड़कर चला गया था। व्यक्ति की एक बांह पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था और वह घायल दिख रहा था। काफी देर तक उसके आसपास कोई न दिखाई देने पर लोग उसके पास पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने उसे आराम देने के लिए एक चारपाई का प्रबंध किया। रात में बिगड़ी तबीयत, तड़के मौत बताया गया कि रात के समय उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने सुबह व्यक्ति को मृत देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना धनौला के एसएचओ इंस्पेक्टर लखबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से किया इनकार पुलिस जांच में मृतक की पहचान धनौला निवासी अमरीक सिंह उर्फ मीका के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में किसी पर कोई शक न होने की बात कही और कानूनी कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *