बरनाला में दो व्यक्ति की मौत:अलग-अलग जगह हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर

बरनाला में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई। पहला हादसा हंडियाया क्षेत्र में हुआ। गांव घुंन्नस निवासी शमशेर सिंह साइकिल से बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जा रहा था। इस दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा तपा में हुआ। एफसीआई गोदाम में काम करने वाला मजदूर नायब सिंह बाइक से अपने घर जा रहा था। वह बठिंडा जिले के गांव चोटिया का रहने वाला था। रास्ते में एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी हंडियाया के कर्मचारी गुरमेल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। गाड़ी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *