बरनाला में धारदार हथियारों से सरपंच की हत्या:15-20 लोगों ने बोला अचानक हमला, पिता बोले- नशा बेचने से किया था मना

पंजाब के बरनाला जिले के गांव छन्ना गुलाब सिंह वाला के मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह की गत रात गांव के ही कुछ लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते बीती शाम दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान विरोधियों ने मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी बरनाला संदीप सिंह मंड और सीआईए इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि कि बीती रात गांव छन्ना गुलाब सिंह वाला में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें सरपंच सुखजीत सिंह और उनके पिता भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में सरपंच सुखजीत सिंह की मौत हो गई। उनके पिता का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच, टीमों का गठन : एसपी एसपी ने बताया कि, मृतक सरपंच के पिता के बयान के अनुसार गुरचरण सिंह नामक व्यक्ति और उसके पक्ष के 15-20 लोगों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसके लिए विपक्षियों ने तेजधार हथियार का प्रयोग किया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कल रात ही एसएसपी बरनाला द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए स्टाफ और अन्य तकनीकी टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए यह घटना हुई है, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। फिलहाल अब तक की जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर ये झगड़ा हुआ और हत्या हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज कर लिया है और पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है। बता दें कि कत्ल के बाद मृतक के पिता अमरजीत सिंह ने कत्ल के लिए गांव के नशा तस्करों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहना है कि उनका बेटा सरपंच बना था और गांव में नशा बेचने वालों को ऐसा करने से रोकता था। जिसकी रंजिश में उसके बेटे का कत्ल कर दिया गया। अब पुलिस ने इस मामले को पुरानी रंजिश बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *