बरनाला में नशा तस्कर गिरफ्तार:132 किलो चूरापोस्त बरामद, कैंटर में केमिकल के नीचे छिपाकर ले जा रहा था

बरनाला पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को पुलिस ने एक कैंटर से 132 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के रहने वाले सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि टल्लेवाल एसएचओ जगजीत सिंह और उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। कैंटर की जांच में पता चला कि केमिकल के नीचे चूरापोस्त छिपाकर रखा गया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान पूछताछ से नशे की सप्लाई चेन का पता लगाया जाएगा। एसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *