पंजाब के बरनाला जिले में स्थित चन्नणवाल गांव में नहरी रजवाहे में बड़ी दरार पड़ गई है। इस दरार से खेतों में पानी भर गया है। पकने की कगार पर खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान का खतरा है। प्रभावित किसान नाहर सिंह और जसवंत सिंह ने बताया कि महल कलां के चक्क दे पुल से उनके गांव तक बना नहरी रजवाहा मंगलवार सुबह टूट गया। रजवाहे में करीब 30 फीट चौड़ी दरार पड़ गई। किसानों का आरोप है कि रजवाहे के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। खुद रजवाहा बंद करने में लगे किसान गांव के किसान खुद ही टूटे रजवाहे को बंद करने की अस्थाई व्यवस्था कर रहे हैं। नहर विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों ने नहर विभाग की लापरवाही के लिए मुआवजे की मांग की है। साथ ही मामले की जांच की भी मांग की है। नहर विभाग के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि घटना की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि रजवाहे का पानी बंद करवा दिया गया है।


