बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी बेनिन ने भारत-पाक सीजफायर के बाद जिले में प्रस्तावित ब्लैकआउट को रद्द करने की घोषणा की है। मॉक ड्रिल के तहत रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले के सभी शहरों और गांवों में लागू होने वाला ब्लैकआउट अब नहीं होगा। साथ ही दुकानें बंद करने के निर्देश भी वापस ले लिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को अनजान वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी है। ऐसी वस्तुओं की सूचना जिला प्रशासन कंट्रोल रूम (01679-233031) या एसएसपी कार्यालय बरनाला (97795-45100, 98726-00040) पर तुरंत दी जानी चाहिए। लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने और गलत जानकारी न फैलाने की अपील की है। सटीक सरकारी निर्देशों के लिए नागरिकों को जिला जनसंपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल – फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (एक्स) और यूट्यूब को फॉलो करने की सलाह दी गई है।


