बरनाला में फिर हुआ ब्लैकआउट:लोगों से घरों की लाइट बंद रखने की अपील, इमरजेंसी सायरन बजाए गए

पंजाब के बरनाला में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते रात को दोबारा इमरजेंसी सायरन बजाए गए। इसके बाद जिले में ब्लैकआउट कर दिया गया। बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी.बैनिथ ने लोक संपर्क विभाग के माध्यम से नए आदेश जारी किए। इनके अनुसार जिले में 10 मई की रात 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे का पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। सभी निवासियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने घरों की लाइट बंद रखें। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी। प्रशासन ने कहा कि बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद भी घरों की लाइट, सोलर लाइट और सीसीटीवी कैमरे बंद रखने होंगे। इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। जिला प्रशासन ने लोगों से घबराने से मना किया है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या निराधार जानकारी न फैलाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश दिए थे। दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य होने पर इसे रद्द कर दिया गया था। लेकिन रात 9 बजे फिर से इमरजेंसी सायरन बजने के बाद पूरे जिले में ब्लैकआउट कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *