बरनाला में बिजली के टॉवर पर चढ़े किसान:प्रदर्शन करने पर पुलिस ने हिरासत में लिए, जमीन पर कब्जा लेने पहुंची टीम का विरोध

पंजाब में एक ओर जहां किसान अपनी मांगों को लेकर अनशन और संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आज बरनाला जिले में प्रशासन की टीम ने किसानों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत प्रशासन बरनाला के संधू कलां गांव में पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, जिसका किसानों ने जमकर विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके विरोध में चार किसान हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गए। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और टावर पर चढ़े किसानों को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्हें जमीन और मकान के बदले पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया है, जिसके कारण वे अपनी जमीन और घर नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्रशासन नहीं दे रहा पर्याप्त मुआवजा : सतनाम इस मौके पर टावर पर चढ़े युवक सतनाम सिंह ने कहा कि उनकी जमीन से बड़ी सड़क निकल रही है। उन्हें जमीन और मकान का पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन के लिए 65 लाख रुपए मुआवजा मांगा गया है, लेकिन वह हमें नहीं दिया जा रहा है। वहीं इस प्रोजेक्ट के बीच में उनका घर भी आ रहा है, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 60 लाख रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि घर बनाने में 1 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। जिसके चलते वह अपनी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। किसान बोले- जान देने से नहीं हिचकिचाएंगे उन्होंने कहा कि आज करीब एक हजार पुलिसकर्मी उनकी जमीन पर कब्जा करने आए हैं, जिसे वे नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथी जगतार सिंह, जीवन सिंह, सुखप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह टावर पर चढ़ गए हैं। यदि उनकी जमीनें जबरदस्ती छीनी गईं तो वे अपनी जान देने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। जिसके लिए प्रशासन व सरकार जिम्मेदार होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *