बरनाला में मारपीट कर युवक से लूट:नकदी और चेन छीनी, दो के खिलाफ केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

बरनाला जिले में एक युवक से मारपीट कर नकदी और चांदी की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि यह घटना धनौला स्थित बाबा लाभ दास के डेरे पर हुई। पीड़ित गुरसेवक सिंह, निवासी दाना मंडी, धनौला, ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से डेरे पर मौजूद था।इसी दौरान दीपा और गौरव, जो दाना मंडी, धनौला के ही निवासी हैं, वहां पहुंचे। उन्होंने गुरसेवक सिंह के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपियों ने गुरसेवक सिंह से करीब 4 हजार रुपये नकद और लगभग ढाई तोले वजन की चांदी की चेन छीन ली। मामले की जांच में जुटी पुलिस वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपियों ने उसे धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस स्टेशन धनौला के एसएचओ लखवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरसेवक सिंह के बयान के आधार पर दीपा और गौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *