बरनाला में युवक से मारपीट, 5 पर केस:किसी काम से जा रहा था, आरोपियों ने घेरकर पीटा; दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल

बरनाला शहर में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद आरोपी सहित 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संधू पत्ती निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने घर से काम के सिलसिले में रामगढ़िया रोड स्थित तर्कशील चौक की ओर जा रहा था। जब वह शहीद कॉलेज के पास पहुंचा, तो आरोपी सुखदेव राम और उसके साथ मौजूद 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया। दोस्त ने अस्पताल में भर्ती करवाया आरोप है कि सभी ने मिलकर हरप्रीत सिंह के साथ मारपीट की। घटना के बाद हरप्रीत सिंह और उसके दोस्त ने एक गाड़ी का प्रबंध किया और उसे इलाज के लिए बरनाला ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस स्टेशन सिटी-1 के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी सुखदेव राम सखू निवासी संधू पत्ती बरनाला और 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *