बरनाला में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग:कई राउंड दागे, पुलिस ने जांच की शुरू, सामाजिक सुरक्षा से खिलवाड़ ने करने की अपील

बरनाला जिले में एक शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग करने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दे कि पुलिस ने बताया कि इस घटना से मौके पर दहशत फैल गई थी। दरअसल यह घटना बरनाला जिले के गांव कलाला में चुहांके खुर्द रोड पर हुई। जहां पुसविंदर सिंह निवासी कलाला के घर शादी की पार्टी चल रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी रिवॉल्वर से हवा में कई गोलियां चलाईं। पुलिस ने केस किया दर्ज पुलिस स्टेशन महलकलां के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुरुद्वारा साहिब नानकसर रोड, महल कलां के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान इस घटना की सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि फायरिंग से मौके पर दहशत का माहौल बन गया था और जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता था। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने सूचना को विश्वसनीय मानते हुए तत्काल कार्रवाई की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएचओ सरबजीत सिंह ने विश्वास दिलाया कि आरोपी को जल्द ही पहचान कर काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे आयोजनों में किसी भी तरह की खतरनाक गतिविधि से दूर रहें और सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *