बरनाला में सिविल अस्पताल के वेरका बूथ में चोरी:10 हजार कैश और सामान गायब, दुकानदार ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

पंजाब के बरनाला स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल में वेरका दूध प्रोडक्ट्स की दुकान से चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ने 14 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वारदात को अंजाम दिया। मुंह ढककर आया चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकान के मालिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि चोर करीब 10 हजार रुपए नकद ले गया। इसके अलावा दही और घी के डिब्बे भी चुरा ले गया। कुल मिलाकर करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। अमरिंदर सिंह ने सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सुरक्षा प्रबंध में लापरवाही का आरोप दुकान मालिक ने कहा कि रात में न तो चौकीदार और न ही कोई अन्य सुरक्षा प्रबंध होता है। इस वजह से मरीजों का सामान भी अक्सर चोरी हो जाता है। एसएमओ डॉक्टर ज्योति कौशल ने कहा कि मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस स्टेशन सिटी वन के थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *