बरनाला में हादसे में हाकी खिलाड़ी की मौत:दूसरा गंभीर रुप से घायल; लुधियाना से टूर्नामेंट खेल कर बाइक से लौट रहे थे, ट्राले ने मारी टक्कर

टूर्नामेंट खेल कर बाइक से बरनाला जिले के गांव छीनीवाल कलां के दो युवा हॉकी खिलाडि़यों को ट्राले ने टक्कर मार दी। इसमें एक खिलाड़ी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव निहालूवाल के पास हुई। दोनों खिलाड़ी लुधियाना में एक स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे। दोनों परिवार मजदूर परिवार से थे और खेल के प्रति उनका जुनून था। बताया गया कि छीनीवाल कलां निवासी गुरविंदर सिंह (22) पुत्र सोहन सिंह व साथी हरप्रीत सिंह (19) पुत्र निर्मल सिंह लुधियाना में टूर्नामेंट खेलने गए थे। लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव निहालूवाल के पास बजरी भरे ट्राले ने कुचल दिया। इसमें गुरविंदर (22) की मौके पर ही मौत हो गई। नके साथी हरप्रीत सिंह (19) पुत्र निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बरनाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक मजदूर परिवारों से थे और खेल के प्रति जुनूनी थे। थाना महल कलां के एएसआई गुरतेज सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल बरनाला भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रक-घोड़े को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *