बरनाला में हिरासत में लिए किसानों को पुलिस ने छोड़ा:अखाड़ा बायोगैस फैक्ट्री का विरोध, किसान नेता बोले- जारी रहेगा संघर्ष

लुधियाना के गांव अखाड़ा में बायोगैस फैक्ट्री के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए बरनाला जिले के किसान नेताओं को बिना शर्त रिहा कर दिया गया है। बीकेयू डकौंदा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह धनेर समेत पांच नेताओं को बरनाला के सीआईए स्टाफ दफ्तर से छोड़ा गया। रिहा किए गए अन्य नेताओं में बरनाला जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह भदौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगराज सिंह हरदासपुरा, शैहना ब्लॉक सचिव काला जैद और बरनाला ब्लॉक नेता बलवंत सिंह ठीकरीवाला शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर किसानों को पकड़ा : धनेर प्रदेश अध्यक्ष धनेर ने बताया कि 26 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की सरकार के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी संख्या में किसान नेताओं को हिरासत में लिया था। फैक्ट्री के सामने चल रहे मोर्चे को हटा दिया गया। पुलिस ने किसानों और ग्रामीणों का सामान भी अपने कब्जे में ले लिया। जारी रहेगा किसानों का संघर्ष धनेर ने आरोप लगाया कि आबादी वाले क्षेत्रों में नियमों के विपरीत स्थापित इस गैस फैक्ट्री से कैंसर जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फैक्ट्री को बंद करने के बजाय विरोध कर रहे लोगों पर दबाव बना रही है। बीकेयू डकौंदा ने स्पष्ट किया कि वे सरकार और पुलिस के दबाव में नहीं आएंगे। अखाड़ा गांव और आसपास के लोगों के साथ मिलकर फैक्ट्री बंद होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *