बरनाला पुलिस ने गीता भवन के पास घर में चोरी का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ पिंदू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 तोले सोना और 11 ग्राम चांदी बरामद की है। घर की मालकिन पूनम रानी पत्नी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में 30 तोले सोना, 50 हज़ार रुपये चोरी होने की बात कही थी। डीएसपी सिटी सतबीर सिंह ने स्पेशल टीम बनाई थी। सीआईए स्टाफ इंचार्ज बलजीत सिंह व सिटी थाना इंचार्ज लखविंदर सिंह की टीम ने धनौला खुर्द से प्रदीप को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि बरामद 11 तोले सोने में एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, टॉप्स व चूड़ियां हैं। लगभग 11 ग्राम चांदी भी मिली है। शेष सामान भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।


