बरनाला सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:वाहन ने मारी टक्कर, काम से घर लौट रहा था, ड्राइवर फरार

बरनाला जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अकलिया निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा परविंदर सिंह उर्फ जगदीप धनौला से काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल से गांव अकलिया लौट रहा था। इस दौरान वह रुडेके मानसा-बरनाला रोड से आ रहा था। जब वह ब्यास पक्खो कलां में सत्संग घर के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परविंदर सिंह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस वहीं हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को तुरंत एक कार से सरकारी अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *