बराकर स्टेशन पर ओवरहेड तार टूटा:अप लाइन पर दर्जनभर से अधिक ट्रेनें प्रभावित, कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी

आसनसोल डिवीजन के बराकर रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 4 बजे अप लाइन का ओवरहेड तार टूटने से रेल परिचालन बाधित हो गया। इस घटना के कारण दो राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें तीन से चार घंटे तक विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ओवरहेड तार टूटने से दो राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गईं। ट्रेनों के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और ओवरहेड तार की मरम्मत का कार्य शुरू किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तार को ठीक किया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन परिचालन सामान्य होने लगा। धनबाद रेलवे पूछताछ खिड़की पर कार्यरत सुजीत कुमार ने बताया कि ओवरहेड तार ठीक होने के बाद प्रभावित ट्रेनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। लगभग चार घंटे के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *