बरेली में इंटर कॉलेज के शिक्षक की हत्या:किच्छा नदी के किनारे खून से लथपथ मिला शव, दोस्त को पेपर दिलवाने गए थे हल्द्वानी

बरेली में इंटर कॉलेज के शिक्षक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पनबड़िया गांव के पास किच्छा नदी किनारे शव फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को फोन किया। पुलिस ने कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त की। शव की पहचान 32 वर्षीय सूरज पाल के रूप में हुई, जो मानपुर स्थित कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। परिजनों ने बताया-सूरज पाल गुरुवार को अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से हल्द्वानी निकले थे। दोस्त को पेपर दिलवाने गए थे हल्द्वानी शीशगढ़ के गांव केशवपुर निवासी बनवारी लाल का बेटा सूरज पाल मानपुर स्थित कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वह गुरुवार को अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से हल्द्वानी निकले थे। वह बहेड़ी तक बाइक से गए। इसके बाद बाइक को यहां तहेरे भाई महेंद्र पाल के यहां छोड़ दिया। इसके बाद अन्य वाहन से हल्द्वानी निकल गए। शाम को वह परीक्षा दिलाकर वापस बहेड़ी पहुंचे। शाम तकरीबन 7 बजे तक सूरज की अपने घर वालों से बात हुई। रात करीब 9 बजे के बाद सूरज पाल बहेड़ी से अपनी बाइक लेकर वापस घर की ओर चल दिए। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें फोन किया, मगर संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने बताया कि जब सूरजपाल से बात नहीं हुई तो उन्होंने सोचा शायद वह अपनी ननिहाल इटुआ रुक गए होंगे। शुक्रवार सुबह 11 बजे किच्छा नदी के किनारे उनके शव पड़े होने की सूचना मिली। जैसे ही घर वालों को उसकी हत्या की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सूरज की शादी नहीं हुई थी। उनके लिए रिश्ता खोजा जा रहा था। पुलिस बोली-हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, पूछताछ की जा रही उधर शव की सूचना मिलते ही एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा, सीओ मीरगंज गौरव सिंह, शेरगढ़ थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया।
एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि सुबह किच्छा नदी के किनारे एक युवक के शव को सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। काफी प्रयास के बाद शव को शिनाख्त हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल से मिले प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या का कारण क्या था। पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी, संपत्ति विवाद या अन्य वजहों को लेकर भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं ​​​​​​​पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *