जम्मू-कश्मीर में रविवार को बर्फबारी में कमी रही। शनिवार रात के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन पिछले दिनों हुए स्नोफॉल के कारण बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बर्फबारी के कारण बंद था, जिसे रविवार को खोला गया। यहां फंस करीब 1200 वाहन निकाले गए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन भी शुरु हुए। रेल यातायात भी बिना रुकावट जारी है। हालांकि कश्मीर यूनिवर्सिटी के एग्जाम रद्द किए गए हैं। श्रीनगर-लेह रोड बंद है। बर्फ हटाई जा रही है। उत्तराखंड के चमोली जिले में अगले 24 घंटों में 3 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर एवलांच (बर्फ ढहना) का ऑरेंज अलर्ट (लेवल 3) है। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पांडुकेश्वर-बद्रीनाथ के बीच बर्फबारी के कारण बंद है। चमोली जिले के 65 से गांव अंधेरे में है। हिमाचल प्रदेश के नारकंडा, केलोंग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश जारी है। कल्पा-कुफरी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। दिल्ली में रविवार को मिनिमम टेम्परेटर 13°C रहा। मौसम विभाग ने आज यहां बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद से ठंड बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के 10 जिलों में कोहरा का अलर्ट है। राजस्थान के 30 जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट है। इन जिलों कोल्डवेव का भी असर रहने का अनुमान है। बर्फबारी की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 31 दिसंबर: उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर चलेगी 1 जनवरी: 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट