तोड़ दिया तीरथगढ़ – इसी सड़क पर एक अन्य प्रयोग और हुआ। जिसमें रमन सिंह सरकार ने गौरव पथ पर तीरथगढ़ और गार्डन बनाया था। पिछली भूपेश बघेल सरकार के दौरान कोरोना काल में इसे तोड़ दिया गया। वहीं अफसरों ने बताया कि पिछली सरकार के दौरान यहां शांतिनगर को तोड़कर नया बनाने का प्लान था। जो हाउसिंग बोर्ड के पास बजट नहीं होने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। सरकारी पैसे की बर्बादी देखनी हो तो एक बार गौरवपथ घूम आइए। सबसे पहले आपको एक सायकल ट्रैक नजर आएगा। 2.20 करोड़ से बने इस ट्रैक पर आज तक सायकल तो चली नहीं, लेकिन कार पार्किंग और ठेलों ने इसे उजाड़ कर दिया। अब शहर में 40 जगहों पर एसी बस स्टॉप बनाए जा रहे हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शहर में एक भी एसी बस नहीं चलती। अब सवाल यह है कि यह बस स्टॉप भी किसके लिए बन रहे हैं। पीपीपी मोड पर बन रहे हैं बस स्टॉप 2017 में बस स्टॉप बनाने की योजना लांच हुई थी। सभी स्टॉप पीपीपी मोड पर बनने थे। निर्माता एजेंसियों को बस स्टॉप बनाकर देने थे। इसमें विज्ञापन के जरिए आय होती। शहर में अब तक आधा दर्जन एसी बस स्टॉप बन चुके हैं। लेकिन इनके परिसर में दुकानें चल रही है। अब गौरवपथ के सायकल ट्रैक पर एसी बस स्टॉप बन रहा है।


