बलदेव नगर में 9-10 फीट ऊंचाई पर एलटी लाइनें, पांच माह बाद भी केबल शिफ्ट नहीं

भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर के बलदेव नगर में डिस्कॉम मानों बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इस इलाके में प्रजापत समाज भवन के आसपास की गलियों में जमीन से महज 9-10 फीट ऊंचाई पर एलटी लाइनों का जाल बिछा है। इन तारों को झूलते 5 माह से अधिक समय बीत चुका है। उपभोक्ताओं की ओर से भी डिस्कॉम शहर द्वितीय कार्यालय के कई बार चक्कर काटे गए, आश्वासन जरूर मिलता रहा है लेकिन बिजली लाइनों को मानक ऊंचाई पर स्थापित नहीं किया जा रहा है। हालात ये है कि मोहल्लों में कोई वाहन गुजरता है तो लोगों को लकड़ी के बनाए जुगाड़ से तारों को ऊपर कर बाहर निकलवाना पड़ता है। डिस्कॉम आरडीएसएस योजना के तहत शहर में बिजली तंत्र सुधार के कार्य करवा रहा है। इन गलियों में भी डिस्कॉम की ओर से पांच महीने से अधिक समय पहले लाइन शिफ्टिंग के लिए नए पोल खड़े किए गए है, लेकिन अब तक लाइनों को शिफ्ट नहीं किया। ^शहर में आरडीएसएस योजना में पुरानी केबलों को बदलते हुए नई केबलें बिछाने का कार्य जारी है। बलदेव नगर में एक-दो दिन में ही पुरानी केबलें बदलवाने के कार्य करवाए जाएंगे। – उम्मेदाराम सहारण, एईएन,डिस्कॉम। ^कई बार डिस्कॉम कार्यालय के अधिकारियों को अवगत करवाया। जेईएन भी मौके पर आए, लेकिन काम को टाला जा रहा है। मोहल्ले में हर समय अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। -गंगाराम प्रजापत ^कोई भी तिपहिया या चौपहिया वाहन गली से गुजरता है तो लकड़ी के जुगाड़ से तारों को ऊपर कर वाहन को निकाला जाता है। 5 महीने से समस्या बनी हुई है लेकिन समाधान नहीं करवाया जा रहा। – मांगीलाल सोलंकी बलदेव नगर में आरडीएसएस योजना के तहत महादेव मंदिर के पास, सूरजमल कॉलोनी, उदयन स्कूल के सामने, पानी की टंकी के पास, डूंगर विद्या मंदिर के पीछे मोहल्लों में ओवरलोड सिस्टम के निजात के लिए 5 ट्रांसफार्मर लगाए है। संबंधित फर्म की ओर से मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करवाते हुए ट्रांसफार्मर पर लगी केबलों को पाइपों से कवर नहीं करवाते हुए खुला छोड़ दिया है। नियमानुसार केबलों को पाइप से कवर करना होता है ताकि केबल फॉल्ट न हो और हादसों से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *