बलरामपुर में कांग्रेसियों ने फूंका ईडी का पुतला:पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर ईडी की कार्रवाई का विरोध, जमकर की नारेबाजी

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर ईडी की रेड कार्रवाई के खिलाफ बलरामपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए ईडी का पुतला फूंका। बलरामपुर के बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने ईडी एवं केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी का पुतला फूंका। मौके पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पुतले को बुझाया। कांग्रेस ने भूपेश बघेल पर कार्रवाई को राजनैतिक प्रेरित बताया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर सोमवार को ईडी की रेड के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान किया था। बलरामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए ईडी का पुतला फूंका। कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे और ईडी का पुतला फूंका। मौके पर तैनात पुलिस बल ने पुतले को बुझाया। राजनैतिक प्रेरित कार्रवाई
बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में गरीबों का मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से उठा रहे हैं। इससे सरकार पर दबाव बढ़ा है। सरकार दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजंेसियों से छापे की कार्रवाई कर पूर्व मुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश कर रही है। हालांकि वे सफल नहीं हो सकेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ भूपेश बघेल के लिए खड़े हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह सहित संजीव गुप्ता, कृपाशंकर, जीत गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। सरगुजा कांग्रेस ने किया किनारा
कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में ईडी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया था, लेकिन सरगुजा कांग्रेस ने आज कोई प्रदर्शन नहीं किया। छापे के बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ही पूर्व पार्षद सतीश बारी एवं एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में ईडी का पुतला फूंका था। कांग्रेस ने मंगलवार को पुतला दहन एवं प्रदर्शन को लेकर अलग से कोई आयोजन नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *