बलरामपुर में हाथी के उत्पात से दहशत में ग्रामीण:किसान का मकान तोड़ा, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगर पंचायत क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं। दल से बिछड़ा एक हाथी अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया और किसान के कच्चे मकान को तहस-नहस कर दिया है । जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत वाड्रफनगर (वार्ड नंबर 15) रहने वाले दुर्जन सिंह पिता सहदेव सिंह का कच्चा का मकान जंगली हाथी ने पूरे तरीके से तोड़कर बर्बाद कर दिया। मकान में उस समय लोग सो रहे थे, लेकिन गनीमत यह रही कि हाथी के हमले के दौरान घर के अंदर सो रहे लोग समय रहते बाहर भाग निकले और अपनी जान बचाई। वन विभाग की लापरवाही उजागर ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को हाथी के मूवमेंट की जानकारी पहले से नहीं थी, जिसके चलते समय रहते कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए जा सके। वन विभाग की इस लापरवाही ने ग्रामीणों को खतरे में डाल दिया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील वनपाल लक्ष्मी शंकर शुक्ला ने बताया कि वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में 2 हाथियों का दल सक्रिय है और नगर के नजदीक विचरण कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को हाथियों के आचरण से जुड़े दिशा निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *