भास्कर न्यूज | बलांगीर बलांगीर के स्थानीय सांस्कृतिक भवन में गुरुवार को लोक उत्सव पालन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 20 से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय बलांगीर लोक उत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर गौरव शिवाजी इसलवार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। लोकोत्सव पालन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान जिलापाल इसलवार ने स्थानीय कलाकार व लोक संस्कृति को लेकर हर साल होने वाले लोकोत्सव को जो किसी कारणवश पिछले वर्ष आयोजित नहीं हो पाया था, इस वर्ष आयोजन करने की घोषणा की। इसके साथ ही बजट के कमी के कारण 5 दिन होने वाले उत्सव को इस बार 3 दिन तक ही करने का निर्णय लिया गया। लोकोत्सव पालन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में सरकारी अधिकारी रहेंगे व सह अध्यक्ष के रूप में बुद्धिजीवी व कलाकारों को चुना गया है। पूर्व वर्ष के बदले इस बार कमेटी में नए सदस्यों का चयन किया गया है। अर्थ कमेटी के सह अध्यक्ष के रूप में देवदत्त बेहेरा को मनोनीत किया गया है। स्मारिका कमेटी के सह अध्यक्ष के रूप में संदीप कुमार कुंअर, प्रचार प्रसार कमेटी के सह अध्यक्ष के रूप में सरत चंद्र मिश्रा, मैदान परिचालन कमेटी के सह अध्यक्ष विकास शा, खाद्य कमेटी के सह अध्यक्ष घनश्याम पसायत, सेमिनार कमेटी के सह अध्यक्ष सनातन ठाकुर ,संस्कृत कमेटी के सह अध्यक्ष विनोद कालसाय तथा श्रीपदा सरंगी, मंच कमेटी में प्रहलाद दर्जी व स्वागत कमेटी के गोपालजी पाणिग्रही को चयन किया गया है । सर्व समिति से कमेटी के सभी सहायक मनोनीत किए गए हैं। जिले के विभिन्न अधिकारी इन कमेटियों के अध्यक्ष रहेंगे। उत्सव में पल्लीश्री मेला, विभिन्न विभागों के प्रदर्शित स्टॉल, लोकाभिमुखी योजना का प्रदर्शन किया जाएगा। पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस प्रशासन संचालित करेंगे। इस मौके पर एसपी ऋषिकेश खिलारी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. विजयानंदनं सेठी, प्रभात महापात्र, प्रफुल्ल कुजूर, रेहान खेत्री, सुनील मेहर, आलोक पटेल, एसडीपीओ प्रदीप साहू सहित समस्त गोष्टी उन्नयन अधिकारी मौजूद थे।


