बलाचौर के निजी स्कूल में फीस को लेकर विवाद:अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, बोले- फंड के नाम पर अवैध वसूली

पंजाब के नवांशहर जिले के बलाचौर में स्थित एक निजी स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर विवाद सामने आया है। गढ़शंकर रोड स्थित स्कूल में करीब 100-150 अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन बस किराया, बिल्डिंग फंड और एसी चलाने के साथ वर्करों के फंड के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। उनका कहना है कि बसें और एसी 12 महीने नहीं चलते, फिर भी पूरे साल का शुल्क लिया जा रहा है। समिति गठन न होने पर जताई नाराजगी वहीं अभिभावकों ने स्कूल यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी स्कूल से ही खरीदने के दबाव की भी शिकायत की। उन्होंने अभिभावकों समिति के गठन न होने पर भी नाराजगी जताई। स्कूल प्रिंसिपल करन जोत कौर ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय और शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 8% तक फीस वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इससे भी कम वृद्धि की गई है। प्रिंसिपल ने कटौती करने का लिया निर्णय प्रिंसिपल ने हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। अभिभावकों के विरोध के बाद स्कूल प्रशासन ने बढ़ाई गई फीस में कटौती करने का निर्णय लिया। प्रिंसिपल ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को उच्च शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनका समग्र विकास करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *