बलाचौर में कार्यकर्ताओं ने सरकार का फूंका पुतला:BJP नेता के घर ग्रेनेड हमले का विरोध, बोले-कानून व्यवस्था बिगड़ी

जालंधर में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले को लेकर नवांशहर के बलाचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमले से घर के आंगन में रखी गाड़ी के शीशे टूट गए और दरवाजों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीएम सैर सपाटे में व्यस्त जिला अध्यक्ष राजविंदर लक्की ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। धार्मिक स्थलों और पुलिस चौकियों पर हमले हो रहे हैं। हाल ही में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति की भी तोड़फोड़ की गई। मंडल अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ सैर-सपाटे में व्यस्त हैं। गैंगस्टरों और हथियारों का अड्डा बना पंजाब उन्होंने कहा कि पंजाब गैंगस्टरों और हथियारों का अड्डा बन गया है। जब राजनीतिक नेताओं के घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। सीएम इस्तीफे की रखी मांग अंत में राजविंदर सिंह लक्की ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की कानून व्यवस्था को संभालने में असमर्थ हैं, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। हम गंभीर मामले की उच्च स्तर की जांच की मांग करते हैं, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सज़ा मिले। इस मौके पर पंजाब सरकार का पुतला जलाया तथा जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर वरिंदर सैनी, अजय कटारिया, विजय भाटिया, मनोहर लाल आनंद, सुमित घई, वरिंदर राजवाड़ा, विनोद लंबरदार, हरमेश शर्मा, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *