बलाचौर में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:हरियाणा को पानी देने का विरोध, चेयरमैन बोले- पंजाब का पानी यहीं रहेगा

पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद एक बार फिर सामने आया है। नवांशहर जिले में बलाचौर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सेठी उधनवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ अन्याय का आरोप लगाया है। उधनवाल ने कहा कि भाजपा शासित हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की बैठक में पंजाब के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उनका मकसद भाखड़ा बांध से पंजाब का पानी लेना है। अगले माह से धान की रोपाई शुरू वहीं चेयरमैन ने चेतावनी दी, कि अगर इस स्थिति को नहीं रोका गया, तो यह पंजाब की कृषि और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि अगले महीने से धान की रोपाई शुरू होगी। पंजाब के किसानों को पानी की जरूरत होगी। हरियाणा पहले ही अपना हिस्सा ले चुका है। मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना दिया। उधनवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार अपना रवैया नहीं बदलेगी तो आप तीखा संघर्ष करेगी। विरोध प्रदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष सुनील पार्षद लाडी राणा, पार्षद निर्मला देवी, पार्षद हनी डब समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *