बलात्कार का आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार
बिजुरी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा महिलाओं एवं बालक बालिका के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 11 मई 2025 को नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ ब्लात्कर करने वाला आरोपी भगवानदास पाव पिता मोहन पाव उम्र 46 वर्ष निवासी गुलीडांड थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। 09 मई 25 को फरियादी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरी नाबालिक लडकी दिनांक 08 मई 25 को मुझसे बिना बताये नाना के घर जा रही थी जिसे रास्ते से आरोपी भगवानदास पाव पिता मोहन पाव निवासी गुलीडांड का लडकी को बहला फुसलाकर अपनी मोटर साइकिल में बैठा के पचखुरा गाँव के जंगल के पास ले जाकर जबरन गलत काम (बलात्कार) किया तथा मेरी लडकी को ग्राम कन्वाही मे छोड दिया था जो कन्वाही गांव से खबर आने पर जाकर देखी और लडकी को लेकर अपने पति के साथ घर आयी, घटना की बात परिजनों को बताकर रिपोर्ट लेख कराये उक्त रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे अप. क्र. 138/25 धारा 137(2), 64 बीएनएस, 3,4 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण की गंभीरता पर तत्काल संज्ञान लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष टीम बनाकर आरोपी की पता तलास हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन में बिजुरी पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को ग्राम गुलीडांड से गिरफ्तार किया जाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन किये गए और आरोपी को माननीय न्यायालय कोतमा मे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


