बलौदाबाजार के कुकुरदी पंचायत में चुनाव का बहिष्कार:सावरा डेरा को गांव में शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बलौदाबाजार जिले के कुकुरदी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने 23 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। ग्रामीणों का विरोध वर्ष 2013 से चल रहा है। वे पंचायत की बंजर भूमि में बलौदाबाजार से लाकर बसाए गए सावरा जाति के लोगों को वार्ड नंबर 12 में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं। पहले सावरा बस्ती के लोग बलौदाबाजार के वार्ड नंबर 2 में मतदान करते थे। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने बलौदाबाजार में ही वोट डाला था। सावरा बस्ती के लोगों को सोसाइटी से चावल भी बलौदाबाजार से ही मिलता है। अब उन्हें कुकुरदी ग्राम पंचायत में शामिल किया गया है। इस फैसले से नाराज ग्रामीण जनपद और जिला पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस बीच सावरा बस्ती से एक महिला ने पंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वह निर्विरोध पंच निर्वाचित हो चुकी हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें बलौदाबाजार का ही निवासी रहने दें। कुकुरदी में शामिल नहीं करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *