बलौदाबाजार के 11 रेत घाटों पर चल रहा अवैध खनन:रोजाना 500 हाइवा रेत का परिवहन; 14 चेन माउंटेन मशीन और 7 हाइवा जब्त

बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के 11 रेत घाटों पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। दो दिन चले इस अभियान में 14 चेन माउंटेन मशीन और 7 हाइवा को जब्त किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि रेत माफिया खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। कलेक्टर ने सुशासन तिहार शिविर देवरी में रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। रोज 500 हाइवा रेत का परिवहन होता था जिले के रेत घाटों से प्रतिदिन लगभग 500 हाइवा रेत का परिवहन करते हैं। इनमें से अधिकांश वाहन बिना रॉयल्टी के संचालित होते हैं। एक ही रॉयल्टी पर्ची पर कई फेरे लगाए जाते हैं। खनिज नाका न होने के कारण इन पर कोई निगरानी नहीं हो पा रही है। प्रतिबंध के बावजूद निकाल रहे थे रेत पिछले साल प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने रेत घाटों पर चेन माउंटेन मशीनों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन यह प्रतिबंध महज चार महीने तक ही प्रभावी रहा। इसके बाद रेत माफिया फिर से सक्रिय हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *