बलौदाबाजार में अवैध बोरवेल खनन पर कार्रवाई:कसडोल में बिना अनुमति चल रही थी खुदाई, प्रशासन ने काम रुकवाया; वाहन जब्त

बलौदाबाजार जिले में अवैध बोर खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ग्राम निठौरा में ग्रामीण परमानंद द्वारा बिना अनुमति बोरवेल खनन कराया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल खनन रोका और वाहन को जब्त कर लिया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम कसडोल विकासखंड पहुंची थी। एसडीएम गिरौद आर.आर. दुबे ने गांव में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पीएचई विभाग को निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों पर किसी भी स्तर पर छूट नहीं दी जाएगी। इस कार्रवाई में तहसीलदार निवेश कोरेटी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *